MP News: पोड़ी चौराहा (Podi Chauraha) में हनुमान मंदिर के नजदीक शराब की दुकान को लेकर जल त्याग आसान अंशन किया जा रहा है।
ग्रामीणो की मांग थी कि पोड़ी चौराहा में हनुमान मंदिर के नजदीक व सार्वजनिक शौचालय के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान नही खोली जाए। इसके बाद भी दुकान खोली गई जिसे बंद करवाने ग्रामीणो के द्वारा आबकारी विभाग के साथ उंचेहरा एसडीएम को आवेदन सौपा गया था। लेकिन प्रशासन ने ध्यान नही दिया जिसके चलते सुबह से जनपद सदस्य व शभापति लालजी कुशवाहा अन्न जल त्याग पोड़ी चौराहा हनुमान मंदिर में अमरण अंशन में बैठे। अभी तक आबकारी विभाग के साथ अनुविभागीय अधिकारी नही पहुचे मौके पर।
खबर लगते ही पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरीश कुमार ताम्रकार, आईटी शेल के आदित्य प्रताप सिंह, सरपँच संघ उंचेहरा के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह शिब्बू धौरा सरपँच साथियो के साथ पहुचे अमरण स्थल।
इस दौरान लालजी कुशवाहा ने कहा कि जनता ने हमे चुना है। पोड़ी चौराहा में धार्मिक स्थल होने के साथ यहां से हमारी बहन बेटियों का सतना उंचेहरा नागौद मैंहर परसमनिया की ओर आना जाना होता है।इसके बाद भी आबकारी विभाग के द्वारा दुकान खुलवाई गई है। यह पूर्णतः गलत है,आम जनता ने मुझे अपना जनपद सदस्य चुना है। अब दुकान रहेगी य लालजी कुशवाहा रहेगा।
ये भी पढ़िए-











