MP News: सुरक्षित एवं सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान (Collector Ruchika Chauhan) एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह (SP Dharamveer Singh) ने गुरुवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण किया।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि वे रेलवे पुलिस व जिला पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर ऐसी व्यवस्था बनाएँ, जिससे विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आवागमन सुगमता से हो सके। साथ ही प्रतिदिन स्टेशन पर आने – जाने वाले यात्रियों को भी कोई कठिनाई न हो।
बता दें कि ज्ञात हो अगले कुछ दिनों के दौरान केदारपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आगमन होगा। साथ ही देश भर से स्वयंसेवक भाग लेने आयेंगे।
ये भी पढिए-
MP News: उज्जैन में संतों को स्थायी आश्रम बनाने के निर्णय पर गुरुजी ने किया आभार व्यक्त; जानिए खबर











