MP News: कलेक्टर सिंह ने गोविंदपुरा एवं हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: कलेक्टर आशीष सिंह (Collector Ashish Singh) ने गुरुवार को गोविंदपुरा एवं हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों (Govindpura and Huzur assembly constituencies) का औचक निरीक्षण कर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।

कलेक्टर सिंह ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र (Govindpura and Huzur assembly constituencies) ओरियन इंटरनेशनल विद्यालय, हुजूर विधानसभा क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद वाचनालय (Swami Vivekananda reading room) में बनाये गये मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नाम जोड़ने, हटाने, मतदाता पहचान पत्र में संशोधन आदि के प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र (Govindpura assembly constituency) के ओरियन स्कूल में गये मतदान केन्द्र के निरीक्षण में 3 बीएलओ (3 BLO) अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर ने उनका एक दिन का वेतन काटने दिये निर्देश।

कलेक्टर सिंह (Collector Ashish Singh) ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ से मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता, महिला मतदाताओं की दर्ज स्थिति सहित 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के भौतिक सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये।

सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जाये

कलेक्टर सिंह (Collector Ashish Singh) ने निर्देशित किया कि एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जाये, इस के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करें।

 

ये भी पढ़िए- MP News: देशभर से आए संत जगायेंगे आत्मीयता का भाव, सामाजिक समरसता के लिए स्नेह यात्रा; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News