MP News: ग्वालियर (Gwalior) के पास कैलारस क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया।
मासूम के होंठ के ऊपर और माथे पर कुत्ते ने दांत गड़ाकर मांस खींच लिया। इसके बाद बच्ची का चेहरा अपने जबड़े में दबाकर खींचकर ले जा रहा था। पास ही बच्ची की ताई बैठी थी। ताई ने पागल कुत्ते से मासूम को छुड़ाया। घायल बच्ची की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे मुरैना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया गया।
आपको बता दें कि घटना सुल्तान गढ़ी गांव में सुबह 5.30 बजे की है।
ये भी पढ़िए-











