MP News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार-2024 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) वर्ष 2024 के लिए 18 वर्ष तक के बालक-बालिका (boys and girls up to 18 years) 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते (apply online till 31 August) है।

इस पुरूस्कार के लिए बालक-बालिका को भारत का मूल निवासी होना आवश्यक है। पुरस्कार के लिए इन केटेगरी में विगत दो वर्षों की उपलब्धियाँ होनी चाहिए । पूर्व मं उक्त पुरूस्कार प्राप्त कर चुके बच्चें, इसके लिये आवेदन नहीं कर सकेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार 2024 के लिये 25 आवेदकों को पुरूस्कार के लिए चुना जायेगा। पुरूस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रूपये नगद, पदक, प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा।

इसमें चाइल्ड ब्रेवरी अवार्ड तथा चाइल्ड एक्सीलेंस अवार्ड (Child Bravery Award and Child Excellence Award) के लिए विभिन्न केटेगरी खेल, सोशल सर्विसेज, साइंस एंड टेक्नॉलॉजी, पर्यावरण, आर्ट एंड कल्चर, नवाचार आदि के लिए आवेदन कर सकते है।

ये भी पढ़िए- MP News: 20 अगस्त को जारी होगा शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News