MP News: भोपाल (Bhopal) में शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प की पूर्ति के लिए बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्निवाल और वॉकथॉन रैली (carnival and walkathon rally) का आयोजन किया गया।
प्लेटिनम प्लाजा से शुरू हुए इस रैली को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद पांडे और अरुण गोयल तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन (Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Anupam Rajan) ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में हजारों की संख्या में कॉलेज और स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस., नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेटियर्स, रेपिड एक्शन फोर्स, मध्यप्रदेश सशस्त्र बल और जिला पुलिस बल के जवानों, बाइकर्स, साइकिल रैली, प्राइड वीमन वोटर की सदस्य सहित बड़ी संख्या में आमजन इस रैली में शामिल हुए।
रैली अटल पथ (Atal Path) से डिपो चौराहा काटजू चौराहा रंग महल चौराहा से स्मार्ट सिटी पार्किंग (Smart City Parking) होते हुए टीटी नगर स्टेडियम (TT Nagar Stadium) में रैली (rally) का गरिमा पूर्ण समापन हुआ।
ये भी पढ़िए –
MP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने ‘मिशन 50@230’ का किया शुभारंभ; जानिए











