MP News: महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंत्रालय में संपन्न बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा हुई।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में सीएसआर फंड का उपयोग किया जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्राप्त जन सहयोग सराहनीय है। बैठक में जनजातीय बहुल क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी चर्चा हुई। प्रदेश में 97 हजार 339 आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इनसे 81 लाख महिलाएं और बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिशन वात्सल्य सहित विभिन्न कार्यक्रम की सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Yadav) ने मिशन वात्सल्य के तहत फोस्टर केयर की मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़िए-

 

MP News: लाड़ली बहनों को लघु उद्योगों से जोड़कर आर्थिक लाभ दिलवाएं- CM यादव; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News