MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन के ‘प्राईड ऑफ उज्जैन सम्मान’ से सम्मानित; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

MP News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) को उज्जैन प्रवास के दौरान इस्कॉन (ISKCON) द्वारा प्राईड आफ उज्जैन सम्मान से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि उन्हें भक्तिचारू महाराज का पुण्य स्मरण हो रहा है। आध्यात्मिक आनन्द की अनुभूति भी हो रही है। भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपादजी ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भगवान श्रीकृष्ण और कृष्ण भावनामृत का प्रचार किया। यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि इस्कॉन (ISKCON) के माध्यम से कई देशों में भगवान श्रीकृष्ण, उनकी लीलाएं तथा उनके जीवन प्रसंगों तथा श्रीमदभगवद गीता का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की थी। उनके जीवन के कई प्रसंग अत्यन्त प्रेरणादायी हैं। मुख्यमंत्री (Dr. Mohan Yadav) ने इस्कॉन (ISKCON) मन्दिर के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाएं दी।

 

ये भी पढ़िए –

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया असम में बना विशेष तिरंगा; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News