MP News: राज्य शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन (Anurag Jain) ने मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया।
दरअसल, मुख्य सचिव जैन (Anurag Jain) का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद जैन (Anurag Jain) की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन (Anurag Jain) की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है।
बता दें कि मुख्य सचिव जैन (Anurag Jain) मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें।
ये भी पढ़िए –











