MP News: मंदसौर जिले (Mandsaur district) की औसत बारिश का कोटा 80 फीसदी पूरा हो चुका है। जिला अब रेड जोन (red zone) से बाहर हो गया है। पिछले पांच दिनों में औसत 6.54 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस लिहाज से पिछले पांच दिनों में हर दिन सवा इंच से अधिक बरसात हुई।
जिले में 26.21 इंच औसत बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के रेड अलर्ट (red zone) के बाद सोमवार को कलेक्टर दिलीप कुमार यादव (Collector Dilip Kumar Yadav) ने सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी की छुट्टियां घोषित कर दी। हालांकि आज सुबह से बारिश थमी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों (meteorologists) के अनुसार बंगाल की खाड़ी (the Bay of Bengal) से उठा स्ट्रॉन्ग सिस्टम इंदौर उज्जैन संभाग में पिछले दो-तीन दिन से एक्टिव था। सोमवार से यह सिस्टम कमजोर होकर गुजरात की तरफ मूव कर जाएगा। इसके बाद बारिश का दौर थम जाएगा। 20-21 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से फिर से नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे 24 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मंदसौर (Mandsaur) सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के चंबल नदी (Chambal river) पर बने गांधी सागर बांध (Gandhi Sagar Dam) के 5 बड़े और 7 छोटे गेट खोल दिए गए। बांध के कैचमेंट एरिया (catchment area) में 3 लाख 32 हजार क्यूसेक पानी (cusecs of water) की आवक हो रही है। वहीं बांध के 12 गेट से 2 लाख 65 हजार क्यूसेक पानी (cusecs of water) छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 1310.4 फीट है। गेट खुलने के बाद बांध की निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़िए- MP News: बैतूल में बस-डंपर में टक्कर, 15 यात्री घायल; पढ़िए खबर











