MP News: शिवराज के खिलाफ टीवी के हनुमान,जानिए क्या है कांग्रेस का IRS प्लान; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: मध्य प्रदेश के चुनाव (Madhya Pradesh elections) में भी हनुमान की एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने सीएम शिवराज के खिलाफ बुधनी सीट से टीवी के हनुमान विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस का ‘IRS’ प्लान क्या है?

सीएम शिवराज सिंह चौहान और टीवी के हनुमान विक्रम मस्ताल (Vikram Mastal)। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन जारी सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्वाचन क्षेत्र बुधनी से भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने बुधनी सीट पर सीएम शिवराज के खिलाफ टीवी के हनुमान यानी विक्रम मस्ताल (Vikram Mastal) को चुनावी रणभूमि में उतारा है।

विक्रम मस्ताल (Vikram Mastal) ने टीवी धारावाहिक रामायण-2 में हनुमान की भूमिका निभाई थी।टीवी के हनुमान को टिकट के पीछे कांग्रेस की रणनीति क्या है? इसे लेकर चर्चा छिड़ गई है।

 

ये भी पढ़िए- MP assembly elections 2023: राज्यस्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ 24 घंटे करेगा निगरानी; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News