MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने हिन्दी दिवस (Hindi Diwas) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होने कहा कि राज्य सरकार (state government) हिन्दी के सम्मान (respect Hindi) के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री चौहान (Chief Minister Chouhan) ने “राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (National Hindi Diwas)” पर अपने ट्वीट में कहा कि यह हिन्दी दिवस (Hindi Diwas) विशिष्ट और अप्रतिम गर्व का पर्याय है। मातृ भाषा उन्नति का सशक्त आधार है। कोई भी व्यक्ति अपनी भाषा में अपने विचारों को श्रेष्ठ ढंग से अभिव्यक्त कर सकता है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हिन्दी को प्रोत्साहित किए जाने की नीति है। इस पर गंभीरता पूर्वक अमल किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान (Chief Minister Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) हिन्दी भाषा बहुल प्रांत है। देश के हिन्दी राज्यों में मध्यप्रदेश ही ऐसा एक मात्र राज्य है जिसने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना की। वर्ष 2011 में भोपाल में स्थापित इस विश्वविद्यालय का विधिवत शिलान्यास वर्ष 2013 में हुआ। प्रथम शिक्षण सत्र 60 विद्यार्थियों से प्रारंभ हुआ। वर्ष 2017-18 में विद्यार्थी संख्या बढ़कर लगभग 500 हो गई। वर्तमान में यह संख्या 800 से अधिक है। विश्वविद्यालय में अनेक पाठ्यक्रम संचालित हैं। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अनेक नगरों में अध्ययन केंद्र भी संचालित हैं। इस विश्वविद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों में हिन्दी कौशल बढ़ाने का कार्य हुआ है। यहां सभी शिक्षण पद्धतियां और शोध हिन्दी में किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री चौहान (Chief Minister Chouhan) ने कहा कि अब मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अंग्रेजी भाषा (English language) बच्चों के सपनों की राह में कोई बाधा न बन सके, इसलिए मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मेडिकल और इंजीनियरिंग (medical and engineering) की पढ़ाई की व्यवस्था भी हिन्दी (Hindi) में प्रारंभ करने की पहल की गई है।
ये भी पढ़िए-
MP News: महाकाल मंदिर में लगेगा 100 फीट उंचा त्रिशूल; पढ़िए खबर











