Singrauli News: हार्ट अटैक से हुई मजदूर की मौत पर कंपनी प्रबंधन ने जताई गहरी संवेदना, अफवाहों से बचने का अनुरोध; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले के माडा क्षेत्र स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड पावर प्लांट में संविदा कर्मचारी की मौत के मामले में कंपनी प्रबंधन ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

 

प्रबंधन के अनुसार कर्मचारी की मौत हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण हुई है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है। प्रेस नोट के अनुसार संविदा कर्मचारी ललन राम (38) ने 13 मार्च की रात लगभग 10:30 बजे शिफ्ट पूरी करने के बाद अपने आवास पर अस्वस्थता महसूस होने की जानकारी दी।

उन्हें तुरंत कंपनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैढन रेफर किया गया।

 

🔹 डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद नहीं बच सके

प्रबंधन के बयान में बताया गया कि डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में मौजूद मेडिकल टीम के प्रयासों के बावजूद हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।प्लांट प्रबंधन ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

 

 

🔹 अफवाहों से बचने की अपील

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि घटना को लेकर कुछ अफवाहें फैल रही हैं, इसलिए लोगों से अनुरोध है कि सिर्फ सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।

 

 

ये भी पढ़िए – Singrauli News: अदाणी फाउंडेशन ने उद्यमी महिलाओं को किया सम्मानित; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News