Tech News: एलन मस्‍क की कंपनी का हमास पर एक्‍शन; जानिए

By
On:
Follow Us

Tech News: एक्‍स X ने हमास से संबंधित 100 से ज्‍यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी को यूरोपियन यूनियन की ओर से इस बारे में चेताया गया था।

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध को अब एक हफ्ता पूरा होने जा रहा है। अबतक करीब 3 हजार लोग इस युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं। इसकी शुरुआत हमास के इजरायल पर हमले से हुई। हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुसकर मासूम बच्‍चों, बुजुर्गों और महिलाओं की बेरहमी से हत्‍या कर दी। जवाबी कार्रवाई में इजरायल के हमास के मुख्‍य अड्डे ‘गाजा पट्टी’ को बमों और मिसाइलों के हमले से पाट दिया है। दोनों तरफ आम लोग जान गंवा रहे हैं। इस बीच, हमास को इस युद्ध का शिकार दिखाने और उसके पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे लोगों पर एलन मस्‍क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) ने बड़ा एक्‍शन लिया है।

एक्‍स X ने हमास से संबंधित 100 से ज्‍यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी को यूरोपियन यूनियन की ओर से इस बारे में चेताया गया था।

ये भी पढ़िए-

Tech News: Honor Magic Vs 2 ट्रिपल कैमरा 5,000mAh के साथ लॉन्च; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News