Tech News: यह एक ‘डम्ब टर्मिनल (dumb terminal)’ लैपटॉप होगा। लैपटॉप की प्रोसेसिंग और स्टोरेज फंक्शन (processing and storage functions) क्लाउड पर बेस्ड होंगे।
Reliance Jio ने भारतीय मार्केट में किफायती प्रोडक्ट्स से पहचान बनाई है। जियो के सस्ते फोन्स खूब डिमांड में रहते हैं और अब कंपनी लैपटॉप मार्केट में तहलका मचाना चाहती है! वह जल्द एक ‘सस्ता’ Jio Cloud Laptop लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट में कंपनी के सीनियर अधिकारी के हवाले से यह बताया गया है। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में जियो ने 4G कनेक्टिविटी वाला सस्ता लैपटॉप ‘जियोबुक’ (JioBook) लॉन्च किया था। यह 20 हजार रुपये से कम की कैटिगरी में 16,499 रुपये में आता है।
Jio Cloud laptop की कीमत 15 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़िए-











