Tech News: फीचर अभी रोलआउट होना शुरू हो रहा है और जो भी iOS यूजर WhatsApp का उपयोग करता है उसे तुरंत ऐप को अपडेट करना होगा। फीचर लेटेस्ट 23.24.73 वर्जन पर उपलब्ध है।
व्हाट्सऐप (WhatsApp) के बीटा वर्जन को Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल करने वाले टेस्टर्स पिछले कुछ समय से HD क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फीचर में यूजर्स फोटो या वीडियो को भेजते समय एक खास ‘HD’ ऑप्शन को चुन कर उन्हें हाई-क्वालिटी में भेज सकते हैं। यूं तो यह फीचर अभी तक iOS यूजर्स को नहीं मिला है, लेकिन एक व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर के अनुसार, iOS पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स जल्द फोटो या वीडियो को डॉक्यूमेंट के रूप में ऑरिजनल क्वालिटी में भेज सकेंगे।
ध्यान रखें कि ऑरिजनल क्वालिटी वाले फोटो और वीडियो शेयर करने से आपके मासिक प्लान से अधिक डेटा की खपत होगी।
ये भी पढ़िए-











