Tech News: 2025 तक मार्केट में आ सकती है, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थार; जानिए

By
On:
Follow Us

Tech News: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन (in Cape Town, South Africa) में हुए इस इवेंट में महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन SUV पर बेस्ड ‘ग्लोबल पिक अप’ (Global Pick Up) ट्रक और ‘OJA’ नाम से एक नए प्लेटफॉर्म को पेश किया है।

इसे महिंद्रा राइज (Mahindra Rise) ने कंपनी के लाइनअप में शामिल लाइट वैट ट्रैक्टरों (tractors) के लिए डेवलप किया है।महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपने ग्लोबल इवेंट ‘फ्यूचरस्केप’ में इलेक्ट्रिक थार के कॉन्सेप्ट मॉडल को अनवील कर दिया है। ये 5-डोर इलेक्ट्रिक SUV कंपनी की बोर्न इलेक्ट्रिक (BE) रेंज का हिस्सा होगी। इसका नाम THAR.e होगा। BE रेंज में कंपनी थार.ई के अलावा 5 इलेक्ट्रिक कारों को डेवलप कर रही है।

कंपनी दोनों कारों को 2025 तक भारत सहित ग्लोबल मार्केट (global market) में लॉन्च कर सकती है। वहीं ‘OJA’ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड ट्रैक्टर और यूटिलिटी व्हीकल्स (utility vehicles) को 2024 तक दुनियाभर के बाजारों में उतारा जाएगा।

 

ये भी पढ़िए- Tech News: ChatGPT की कंपनी 2024 में हो सकती है दिवालिया; लगातार बढ़ रहा घाटा

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News