Tech News: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक iQOO 12 सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung E7 AMOLED डिस्प्ले होगा।
iQOO 12 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 फ्लैगशिप प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। iQOO 12 Pro में 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है। iQOO 12 सीरीज को एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 4.0 के साथ आने की उम्मीद है। Vivo का सब-ब्रांड iQOO अपनी अगली एंड्रॉइड फ्लैगशिप सीरीज के लॉन्च की तैयारी कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी बहुत जल्द iQOO 12 सीरीज पेश करेगी। लाइनअप में कंपनी दो मॉडल iQOO 12 और iQOO 12 Pro पेश करेगी।
ये भी पढ़िए- Tech News: 6000mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Honor Play 50 Plus होगा 10 अक्टूबर को लॉन्च; जानिए खबर











