Tech News: Google Pay से मोबाइल रिचार्ज पड़ेगा महंगा!; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Tech News: Google Pay ने कथित तौर पर ऐप की UPI सर्विस के जरिए मोबाइल रिचार्ज प्लान खरीदने वाले यूजर्स से सुविधा शुल्क (convenience fee) लेना शुरू कर दिया है।

हाल ही में एक यूजर ने ऑनलाइन फोरम पर बताया कि Google Pay ने मोबाइल रिचार्ज कराने पर कन्वीन्यन्स फीस लेना शुरू कर दिया है। यूजर ने एक स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया। इससे पता चला है कि Google ने Jio का 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराने पर 3 रुपये तक कन्वीन्यन्स फीस फीस ली। यूजर ने बताया कि यूपीआई और कार्ड दोनों तरह के ट्रांजैक्‍शंस पर कन्वीन्यन्स फीस दिखाई देती है। हालांकि गूगल ने अभी तक अपने पेमेंट ऐप पर कन्वीन्यन्स फीस लेने की कोई घोषणा नहीं की है।

याद रहे कि Paytm और PhonePe जैसे प्‍लेटफॉर्म कई महीनों से मोबाइल रिचार्ज पर ‘एक्‍स्‍ट्रा पैसे’ ले रहे हैं।

ये भी पढ़िए-

Tech News: Samsung ने भारत में किया एक और फोन लॉन्च; जानिए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News