Tech news: Nubia Z50S में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। यह 80W फास्ट चार्जर के साथ आती है।
Nubia की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Nubia Z50S को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के फोन को चाइनीज मार्केट में उतार दिया है। फोन मिडरेंज में पेश किया गया है लेकिन स्पेसिफिकेशंस काफी आकर्षक हैं। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 जैसा दमदार प्रोसेसर है, 144Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, और 5000mAh बैटरी फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Nubia Z50S को कंपनी ने चीन में 2,199 युआन (लगभग 24,983 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। जिसमें फोन का 12 जीबी रैम, और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।
ये भी पढ़िए-
Tech news: Oppo A2 5G फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा; जानिए खबर











