Tech News: OnePlus 12 5G को अगले साल जनवरी में ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus 12 स्मार्टफोन सीरीज बीते कई दिनों से खबरों में है। चीनी कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। 4 दिसंबर को वनप्लस की 10वीं एनवर्सरी है और वह चीन में बड़े सेलिब्रेशन की तैयारी कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, इस मौके पर वनप्लस 12 को लॉन्च किया जाएगा। यानी इवेंट में पहली बार वनप्लस 12 की ऑफिशियल झलक सामने आएगी। इस बीच एक भरोसेमंद टिप्सटर ने वनप्लस 12 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी दी है।
Max Jambor @MaxJmb ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि OnePlus 12 5G अगले साल जनवरी में ग्लोबल मार्केट्स में आएगा। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख का पता नहीं है।
ये भी पढ़िए-











