UP News: जेई मेंस में असफल होने पर लगाई फांसी; जानिए

By
On:
Follow Us

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ से फांसी लगाने की एक घटना सामने आई है।

दरअसल, लखनऊ के डालीबाग स्थित बटलर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले स्पेशल जज के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि जेई मेन्स (JE Mains) की परीक्षा में फेल होने के कारण उसने सुसाइड किया। सूचना पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने मूल जनपद लेकर चले गए। स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी बटलर पैलेस स्थित आवास पर परिवार सहित रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक विवेकानंद के बेटे अजितेश त्रिपाठी ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

घर में काम करने वाली नौकरानी ने बताया कि बुधवार रात को जेई मेन्स (JE Mains) का रिजल्ट आया था। अजितेश परीक्षा में फेल हो गए थे। फेल होने के बाद पर्दा फाडक़र बेटे अजितेश ने फांसी लगाकर जान दे दी।

 

ये भी पढि़ए- UP News: गुंडे, माफिया और अपराधियों की भाभी है डिंपल, जानिए क्यों व किसने ये कहा?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News