अकेले ‘सोनम’ ही नहीं बेवफा, 2 बच्चों की मां भी निकली बेवफा… | Apart from Sonam, many wives have killed their husbands

By
On:
Follow Us


केस एक: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

जमोड़ी थानांतर्गत भेलकी कला गांव में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को लाठी डंडे से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना २२ जनवरी 2025 की रात करीब 7-8 बजे की है। घटना के बाद हत्यारे प्रेमी-प्रेमिका फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसमें दोनों अभी जेल में जिंदगी काट रहे हैं, जबकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

जमोड़ी थाना अंतर्गत भितरी कला निवासी दिलीप कोल (30) की पत्नी नीतू का परिवार के चचेरे देवर राजेश कोल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति दिलीप कोल को इस बात की जानकारी थी, वह पत्नी नीतू को कई बार समझा चुका था। 22 जनवरी की रात दिलीप कोल जब मजदूरी करके शाम करीब 7 बजे घर पहुंचा तो पत्नी नीतू घर पर नहीं थी, बच्चों से पूछा तो बताया बस्ती में कहीं गई है।

नीतू को ढूंढते हुए दिलीप, चचेरे भाई राजेश कोल के घर पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी नीतू मौजूद थी। गुस्से में आकर दिलीप नीतू व चचेरे भाई राजेश को डांटने फटकारने लगा, इस पर नीतू और उसके प्रेमी चचेरे देवर राजेश ने गाली गलौंच करते हुए लाठी-डंडे से दिलीप पर हमला कर दिया। लगातार मारपीट से उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोंटे आई, जिससे घटना स्थल पर ही दिलीप कोल की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनो प्रेमी-प्रेमिका मौके से फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें: रोड एक्सीडेंट में जान बचाने वालों को सरकार देगी ’25 हजार रुपए’

दो बच्चों की मां है प्रेमिका

प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने वाली नीतू कोल दो बच्चों की मां है। उसकी दो बेटियां है, बड़ी बेटी 10 वर्ष व छोटी बेटी करीब 6 वर्ष की है। पिता की मौत के बाद मां के जेल में जाने से ये बच्चियां आज अनाथ की जिंदगी जी रही हैं।

केस-दो: प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर किया चाकू से हमला

जिले के ककरहा झारा गांव में भी प्रेमी-प्रेमिका के प्रेम संबंध की खौफनाक कहानी सामने आ चुकी है। अभी तक पुलिस के पास यह मामला विचाराधीन है क्योंकि घायत पति रीवा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहा है। जिससे पुलिस अभी मामले को संदिग्ध मान रही है।

बताया गया कि ककरहा झारा गांव निवासी रईस साकेत की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, पति का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी से दिन भर मोबाइल से बातचीत करती थी, और उससे मिलने जाती थी, जिस बात को लेकर आए दिन पति व पत्नी के विवाद की स्थिति निर्मित होती थी, विगत दिवस पत्नी के इशारे पर प्रेमी ने चाकू से पति के शरीर पर हमला कर दिया, इसके बाद भी उसके पैर पर लोडर वाहन चढ़ा दिया, जिससे पैर टूट गया।

गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया। जहां आज भी आईसीयू में उपचार चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में प्रेमी व प्रेमिका साथ मिलकर पति की हत्या या हत्या के प्रयास के कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News