अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फ़िल्म में वाणी कपूर दिखेंगी लीड रोल, जानिए इस फ़िल्म के बारे में

By
Last updated:
Follow Us

काफी समय से बड़े पर्दे से गायब अभिनेत्री वाणी कपूर जल्द ही एक फ़िल्म में लीड रोल में दिखेंगी। दरअसल, निर्देशक गोपी पुथरान की क्राइम थ्रिलर फ़िल्म मर्दानी 2 से जुडी एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। अपडेट ये है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है क्योंकि शूटिंग शुरू करने के लिए वाणी कपूर पूरी तरह से तैयार है।

इससे कुछ समय पहले ये वाणी कपूर को मर्दानी 2 के निर्देशक गोपी पुथरान की अगली फिल्म के लिए कास्ट करने की रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं। खबरों में यह भी कहा जा रहा था कि, गोपी पुथरान एक क्राइम थ्रिलर फ़िल्म बनाने वाले हैं जिसमें लीड रोल में वाणी कपूर नज़र आएंगी।

फ़िल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं वाणी

इंडस्ट्री करीबी सूत्र की माने तो वाणी इस फ़िल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। जैसी ही उन्होंने इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनी वह इसे करने के लिए तुरंत राज़ी हो गई थी और इस फ़िल्म में अपने किरदार के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

लखनऊ में होगी शूटिंग

फ़िल्म की शूटिंग को लेकर सूत्रों का कहना है कि वाणी इस प्रोजेक्ट की शूटिंग इस मार्च से लखनऊ में शुरू करेंगी। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। हालांकि, फ़िल्म की अन्य स्टार कास्ट और अन्य जानकारी की आधिकारिक घोषणा किया जाना अभी बाकी है। इस फ़िल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी जिसका ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाक़ी है।

 

ये भी पढ़िए-

बोमन ईरानी ने अपनी 38वीं शादी की सालगिरह पर किया कुछ अलग, जानिए क्या किया?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News