अमरेली में तीन दिन में शेर के तीन शावकों की मौत, नौ शेरों को चिकित्सा जांच के लिए अलग रखा गया

By
On:
Follow Us


अमरेली जिले में तीन दिन में शेर के तीन शावकों की मौत के बाद राज्य वन विभाग ने एहतियात के तौर पर तीन शेरनियों और छह शावकों को अलग कर उनके रक्त के नमूने एकत्र करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के वन मंत्री मुलुभाई बेरा ने कहा कि शेर के तीन शावकों की मौत हो गई है, जिनमें से दो की मौत 28 जुलाई को तथा एक की मौत 30 जुलाई को हुई।
बेरा ने कहा, ‘‘वन अधिकारियों की मदद के लिए जूनागढ़ से पशु चिकित्सकों को तुरंत मौके पर भेजा गया। हमारे वरिष्ठ वन अधिकारी मौके पर आवश्यक कदम उठा रहे हैं।एहतियात के तौर पर, हमने तीन शेरनियों और छह शावकों को अलग कर दिया है। उनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।’’
उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही शेर के तीन शावकों की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News