आरटी-पीसीआर मशीन स्टोर रूम में धूल फॉक रही, कोविड आईसीयू वार्ड के बाहर ही बना दिया महिला वार्ड | RT-PCR machine is gathering dust in the store room, a women’s ward was built outside the Covid ICU ward

By
On:
Follow Us


अस्पताल पहुंचने वालों की नहीं हो रही जांच

जिला चिकित्सालय में वर्तमान में कोविड जांच की सुविधा भी नहीं है। जांच के लिए जिला चिकित्सालय में आरटी पीसीआर मशीन लगाई गई थी जिसे कोरोना खत्म होने के बाद में स्टोर रूम में रख दिया गया। लगभग 1 महीने से अधिक समय से प्रदेश भर में कोविड के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं इसके बावजूद जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने जांच मशीन को स्टोर रूम से बाहर नहीं निकाला है। यदि कोरोना जांच के लिए कोई मरीज आता भी है तो उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।

तीन ऑक्सीजन प्लांट में से दो बंद

जिला चिकित्सालय में कोविड के दौरान ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। एक 250 एलपीएम का, दूसरा 500 एलपीएम का और तीसरा 250 एलपीएम का है। इनमें से सिर्फ एक 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट जो नए भवन के बगल में बना हुआ वहीं काम कर रहा है। 250 और 500 एलपीएम के दो ऑक्सीजन प्लांट बंद हैं जिनका उपयोग वर्तमान में नहीं किया जा रहा है।

सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हंै। कुछ दिनों पूर्व मॉक ड्रिल में हुआ था। अभी सिर्फ एक का संचालन हो रहा है। आरटी पीसीआर मशीन स्टोर रूम में रखी हुई है उसे निकलवाना है। महिला वार्ड को दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा।

डॉ. एसआर परस्ते, सिविल सर्जन



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News