इंदौर-बुदनी नई रेल लाइन जमीन अधिग्रहण का विरोध, जमकर हुई झूमाझटकी | Indore-Budhni New Rail Line Land Acquisition Protest

By
On:
Follow Us


देखें वीडियो-

जमीन अधिग्रहण का विरोध, हुई झूमाझटकी

मंगलवार को राजस्व अमला अपर कलेक्टर बिहारी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के बिजवाड़ पहुंचा। इस दौरान भारी पुलिसबल भी मौजूद रहा लेकिन किसानों ने जमकर विरोध किया। किसानों ने जहां धरना दे दिया वहीं महिलाएं जेसीबी के सामने लेट गईं। महिला पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं की झड़प भी हुई। ऐसे में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों पर ले जाया गया। उधर सख्ती के बाद जेसीबी से खुदाई का कार्य शुरू भी किया गया लेकिन जब मामला केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचा तो उनके हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई रोक दी गई और अमला लौट गया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह का कहना है कि फिलहाल अधिग्रहण की कार्रवाई स्थगित की गई है। आगामी निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा..सोनम ने राजा को मारने का सिग्नल दिया और जैसे ही खून देखा तो…

इंदौर-बुदनी रेल लाइन जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे 8 गांवों के किसान

इंदौर-बुदनी नई रेल लाइन के लिए हो रहे जमीन अधिग्रहण का किसानों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। किसान योजना का एलाइनमेंट बदलने या मेट्रो की तरह लाइन बिछाने सहित बाजार दर से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पूर्व में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्री ​शिवराजसिंह चौहान के साथ केंद्रीय रेल मंत्री से मिल चुके हैं लेकिन उनकी मांगों का फिलहाल निराकरण नहीं हो सका है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News