इंस्टाग्राम पर बहस करना पड़ा भारी, युवक को बुलाकर की गई सरेआम पिटाई, वीडियो हुआ वायरल |

By
On:
Follow Us

सतना: Satna News: सतना में सोशल मीडिया पर बहस के बाद एक युवक की सरेआम पिटाई कर उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है जहां आधा दर्जन युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। Satna Viral Video

Read More : अभिनेता आमिर खान का बड़ा फैसला, ‘सितारे जमीन पर’ ओटीटी नहीं, अब सिर्फ यूट्यूब पर होगी रिलीज, देखने के लिए देने होंगे इतने पैसे

Satna Viral Video:  पुलिस के अनुसार हर्ष पांडे 19 वर्ष निवासी पतेरी, की इंस्टाग्राम पर करण ठाकुर और नीरज विश्वकर्मा से किसी पोस्ट को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने बीती रात हर्ष को मिलने के बहाने पतेरी चौराहे पर बुलाया और वहां लात-घूंसों व डंडे से जमकर पिटाई की। हमले के दौरान आरोपियों ने खुद ही मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Read More : आज से बिना हेमलेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सभी पंपों में प्रशासन का सख्त आदेश लागू, जान लीजिए क्या है नया नियम

Satna Viral Video:  मामले का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की और पीडि़त का मेडिकल कराने के बाद करण ठाकुर, नीरज विश्वकर्मा व अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News