इतवारी टौरी गोलीकांड, दोनों पक्ष के 5 लोगों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज, 3 गिरफ्तार | Itwari Tori firing incident, case of murderous attack registered against 5 people of both sides, 3 arrested

By
—
On:
Follow Us


घायल युवक बीएमसी में भर्ती

पुलिस के अनुसार मोतीनगर वार्ड निवासी 25 वर्षीय अरबाज पुत्र अजीज कुरैशी पैर में गोली लगने से बीएमसी में भर्ती है। पुलिस को दिए बयानों में अरबाज ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने दोस्त शादाब खान के साथ चंद्रशेखर वार्ड से निकल रहा था, जहां रास्ते में इमरान खान व समीर खान मिले, जिन्होंने पुरानी रंजिश के चलते शादाब को बाइक से खींचकर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। बाइक खड़ी करके जब शादाब को बचाने पहुंचा तो इमरान खान ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया, गोली पैर में आकर लगी।

महिला पर किया फायर

विजय टॉकीज के पास रहने वाली 34 वर्षीय जोया पत्नी समीर खान ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह घर पर अकेली थी। दरवाजे खटखटाने पर बाहर पहुंची तो देखा कि वहां अरबाज कुरैशी, वाजिद खान व शादाब मंसूरी खड़े थे। तीनों गालियां देते हुए बोले कि समीर को घर से बाहर निकालो, उन्हें बताया कि वह घर पर नहीं तो अरबाज ने कट्टा निकाला और फायर कर दिया। महिला ने बताया कि वह पीछे हटी तो गोली दरवाजे में लगी और छेद हो गया। घबराकर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिसके बाद तीनों गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए।

फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं

गोलीकांड में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है। एक पक्ष के इमरान खान व दूसरे पक्ष के शादाब मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अरबाज कुरैशी का कस्टडी में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद से समीर खान व वाजिद खान फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। – जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी, मोतीनगर



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News