इस पूर्व क्रिकेटर पर पत्नी ने दर्ज कराई FIR, जानिए ये कौन व क्या है मामला

By
Last updated:
Follow Us

कभी भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से जुडी एक ताज़ा खबर आई है। खबर है कि विनोद कांबली पर उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है। एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति विनोद कांबली ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की है। हालांकि अभी तक इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा अभी तक कोई गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, शिकायत के बाद रविवार को बांद्रा पुलिस कांबली के घर भी पहुंची। उन्होंने कांबली को सेक्शन 41A अंतर्गत नोटिस दिया है। उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराना होगा।

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार के दोपहर की है। इस दौरान कांबली शराब पीकर घर में आए और उनकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उनके 12 साल के बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की। उन्होंने बेटे और पत्नी दोनों के साथ गाली-गलौच भी करने लगे। इस बीच कांबली किचन से बर्तन लेकर आए और एंड्रिया के ऊपर फेंक दिया। बर्तन उनके सिर पर लगी। उसके बाद बल्ले से भी बेटे और पत्नी पर हमला किया। हालांकि उनकी पत्नी ने इसे रोक लिया। बाद में उनकी पत्नी ने भाभा अस्पताल में इलाज कराया।

 

ये भी पढ़िए-

TEEM INDIA को मिली T-20 Cricket में अब तक की सबसे बड़ी जीत और न्यूजीलैंड को हार

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News