इस साल खतरनाक होगा मानसून, सावन से पहले दिखाएगा रौद्र रूप | MP Weather Astrologers claim Monsoon arrival with heavy rainfall chances

By
—
On:
Follow Us


आषाढ़ माह लगे तीन दिन हो चुके हैं। सूर्यदेव सुबह होते ही तेज आग उगल रहे हैं। हालांकि शनिवार रात बरसीं कुछ बूंदों ने राहत तो दी, किंतु रविवार सुबह हालात फिर वैसे ही हो गए। इस दिन शाम को चली हवाओं ने थोड़ा सुकून दिया। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो आगामी सप्ताह में ग्रहों की बन रही युति और राशि परिवर्तन के बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा। माघ, सावन तक झमाझम बारिश के योग (heavy rainfall) भी बना रहे हैं। (Monsoon arrival)

यह भी पढ़ें

Breaking

– एमपी में मानसून की जोरदार एंट्री, खंडवा सहित पश्चिमी जिलों में झमाझम बरसात

ज्योतिषी ने बताया- मस्त होगा झमाझम, गरज कर बरसेंगे बादल

ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज ने बताया कि जून की 21 एवं 22 तारीख से मानसून सक्रिय होने की सभावना प्रबल हो रही हैं। इन दोनों दिनों में वृष राशि का चंद्रमा रहेगा, मंगल का कर्क से सिंह राशि में 21 को प्रवेश भी हो रहा है। इसी सप्ताह में दो दिन बाद 24 जून को बुध का कर्क राशि में प्रवेश होगा।

मंगल, चंद्रमा और बुध मिलकर जो युति बना रहे हैं। वह अच्छी बारिश के संकेत दे रहे हैं। ये अच्छी बारिश के ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में राशि परिवर्तन मानसून को सक्रिय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इस महीने के अंत में 30 जून दिन को मघा नक्षत्र रहेगा, इस दौरान सपूर्ण मानसून सक्रिय हो जाएगा। मध्यभारत में ग्रहों की यह स्थिति अच्छे मानसून का संकेत दे रही है।

यह भी पढ़ें

नामांतरण के मांगे हजारों रुपए, लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

नगर पंडित सभा ने किया पूजन

नगर पंडित सभा ने बाला दुर्गा मंदिर त्रिमूर्ति नगर में वरुण देवता का वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन किया। पूजन में सभा के अध्यक्ष वासुदेव शास्त्री, कामता तिवारी, अतुल चतुर्वेदी, शैलेंद्र तिवारी, आशुतोष दीक्षित, अखिलेश त्रिपाठी, दीपू तिवारी, बालमुकुंद पौराणिक शामिल थे।

सावन में भी रहेगा झमाझम का दौर

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में भी ग्रहों की अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। जिससे इस बार का सावन झमाझम रहने की पूर्ण सभावना दिखाई दे रही है। इस महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन व नक्षत्रों की युति इसे प्रबलता प्रदान कर रही है। जानकारों का कहना है कि बीते वर्षों में यहां बारिश कम हुई है। अच्छी बारिश होना चाहिए।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News