उज्जैन में हुआ राजा रघुवंशी का पिंड दान, घाट पर सोनम का भाई भी मौजूद | indore Raja Raghuvanshi pind dan in Ujjain, Sonam Raghuvanshi brother was also present at ghat

By
—
On:
Follow Us


ये भी पढ़े – href=”https://www.patrika.com/indore-news/indore-couple-raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-raghuvanshi-lover-raj-kushwaha-plan-to-kill-woman-19666595″ target=”_blank” rel=”noopener”> Big News: राजा के साथ एक महिला को भी मारने वाले थे राज और सोनम, ये थी वजह…

देखें वीडियो

राजा के भतीजे ने किया पिंडदान

राजा के दशाकर्म के लिए भाई विपिन रघुवंशी, भतीजे विधान (विपिन का बेटा), कजिन भाई सुजित रघुवंशी और उज्जैन में रहने वाले बुजुर्ग रिश्तेदार इंदरसिंह रघुवंशी, रामचंद्र रघुवंशी सिद्धवट घाट पहुंचे। सोनम का भाई गोविंद भी पूजन करने साथ आए थे। राजा का पिंडदान भतीजे विधान ने किया। पूजन पंडित राजेश त्रिवेदी ने कराया।

विपिन ने गोविंद से कहा, बहन दोषी लगे तो साथ चलो

राजा के भाई विपिन ने बताया, शादी के बाद सोनम चार-पांच दिन ससुराल में रही थी। जब हम पूजन के उज्जैन आने वाले थे तो गोविंद का फोन मेरे पास आया था। उन्होंने पूछा था कि क्या मैं भी दसवें की पूजन के लिए साथ चल सकता हूं। मैंने कहा, आप चल सकते हो लेकिन उसी प्रकार से जिस प्रकार से आपको लगे कि आप की बहन दोषी है और दोषी को सजा मिलना चाहिए।

ये भी पढ़े – Sonam Raghuvanshi: ‘टॉर्चर से थक चुकी हूं…मैं मर जाऊंगी या तुम उसे मार दो’

गोविंद ने बताई थी सोनम की सच्चाई

बता दें कि गोविंद ने अपनी कातिल बहन सोनम के लिए फांसी की बात कही है। मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंद ने सोनम ने बारे में बताया था कि, जब राजा मांग भर रहा था तब सोनम नर्वस थी। इसके अलावा गोविंद राजा के घर गया। वहां उनकी मां से माफी मांगी। उनके गले लगकर फूट-फूटकर रोया। बोला-बहन और आरोपियों को फांसी पर चढ़ा दो। मैं सोनम को परिवार से बेदखल कर चुका हूं। सोनम के भाई गोविंद राजा घर जाकर ऐसे ऐसे रोने लगे कि सभी का दिल दहल उठा। उन्होंने राजा की मां से माफी भी मांगी थी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News