एक्सप्रेस-वे मनोहर धाकड़ अश्लील कांड में एक और बड़ा खुलासा… | mp news Another Major Revelation in Manohar Dhakad Obscene Scandal on Expressway

By
On:
Follow Us


रोहित ने देखा और सांवरलाल ने बनाया वीडियो

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सीसीटीवी कैमरे में सबसे पहले आरोपी रोहित नागर ने मनोहर धाकड़ को हाईवे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दखा था। उसने जैसे ही देखा सांवरलाल को बुलाया और उससे वीडियो बनवाया। उसके बाद अन्य साथी अजय मीणा निवासी भगवानपुरा, कमलेश मेघवाल निवासी रतनपुरा, बने सिंह निवासी सातलखेड़ी के साथ मिलकर मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई और वहां से निकले।

यह भी पढ़ें

शहडोल से रीवा-इलाहाबाद को जोड़ने वाला पुल टूटा, 30 किमी. का लगाना पड़ रहा चक्कर…

mandsar news

मनोहर धाकड़ को इस तरह किया ब्लैकमेल

पुलिस ने बताया कि मनोहर लाल धाकड़ गाड़ी लेकर जा रहा था तभी वीडियो बनाकर निकले आरोपियों ने एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस धाकड़ की गाड़ी के आगे लगा दी और फिर सभी ने धाकड़ को घेर लिया। धाकड़ को ये कहकर धमकाया कि एक्सप्रेस वे पर अश्लील कांड किया है, उसका वीडियो हमारे पास है। उसके बाद आरोपी बने सिंह ने 50 हजार रुपए मांगे। इस पर 20 हजार रुपए नगद दिए और पांच हजार रुपए ऑनलाइन डाले।

यह भी पढ़ें

एमपी में भरभराकर गिरा ओवरब्रिज का हिस्सा, देखें वीडियो

पैसों से आरोपियों ने की शराब पार्टी

पुलिस ने बताया कि ब्लैकमेल करने के बाद आरोपियों के पास रुपए आ गए। उसके बाद सभी ने मिलकर शराब पार्टी भी की। थानाप्रभारी आरसी दांगी ने बताया कि पांचों आरोपी बने सिंह, कमलेश मेघवाल , सांवरलाल माली, अजय मीणा और रोहित नागर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सभी आरोपी एक्सप्रेस वे पर कर्मचारी थे, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News