एटीएस ने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के संदेह में पुणे में कई स्थानों पर छापे मारे

By
On:
Follow Us


महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कुछ लोगों को कट्टरपंथी बनाए जाने के संदेह में पुणे में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘कट्टरपंथी बनाए गए लोगों’’ के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कोंढवा क्षेत्र और पुणे शहर के चार पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में बुधवार देर रात से छापेमारी जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘एटीएस इन लोगों का सत्यापन कर रहा है।’’
उन्होंने कहा कि छापेमारी का दायरा बढ़ सकता है।
अधिकारियों के अनुसार, एटीएस और पुणे पुलिस के दल कोंढवा इलाके में छापे मार रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कोंढवा के कुछ इलाकों में आधी रात से ही भारी पुलिस बल तैनात है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News