एमपी में महिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में गंदे फोटो-वीडियो, मच गया बवाल | Dirty photo videos posted in Gwalior Mahila Congress WhatsApp group

By
—
On:
Follow Us


ग्वालियर की महिला कांग्रेस का सूचना नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है। इसमें सुबह पोर्न वीडियो और फोटो पोस्ट की गईं। महिलाओं के ग्रुप में नग्न युवती की फोटो और वीडियो देखकर हर कोई सन्न रह गया। सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में गंदी फोटो और वीडियो की जानकारी ग्रुप की एडमिन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू परिहार को भी मिली। उन्होंने तुरंत ये पोस्ट ग्रुप से डिलीट कर माफी मांगी।

यह भी पढ़ें : सोनम के परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, इंसाफ के लिए राजा रघुवंशी के भाइयों का बड़ा ऐलान

मोबाइल नंबर किसी जहीर खान का

सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में गंदी फोटो और वीडियो सेक्सी रिया के नाम से पोस्ट की गई थी। सुबह करीब 10 बजे गंदे फोटो वीडियो डाले गए। मोबाइल नंबर किसी जहीर खान का बताया जा रहा है।

पोस्ट डिलीट कर माफी मांगी

एडमिन मीनू परिहार ने व्हाट्सएप ग्रुप से पोस्ट डिलीट कर माफी मांगी है। उनका कहना है कि यह नंबर मेरे पास सेव नहीं है। अपनी एक कार्यकर्ता को पहले एडमिन बनाया था शायद उन्होंने यह नंबर ऐड किया होगा। मीनू परिहार ने कहा कि इस तरीके की बदतमीजी के लिए मैं क्षमा चाहती हूं। इसके साथ ही उन्होंने संदिग्ध नंबर को ग्रुप से रिमूव करने की भी बात कही।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News