एमपी में मानव तस्करी का सनसनखेज खुलासा, काम दिलाने के बहाने बच्चे का सौदा | MP Human Trafficking Case shocking Reveal FIR against Accused one Arrested

By
—
On:
Follow Us


ये है मामला

घटना रविवार की है जब महाराष्ट्र के धारणी गांव से महिला खकनार के देड़तलाई कस्बे में एक ढाबे पर काम मांगने आई थी। गोद में एक नवजात बेटा और दो बेटियां थीं। काम न मिलने और भूख से जूझते परिवार को देख आरोपियों ने उसे पैसे और काम का लालच देकर मासूम को खरीद लिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने दबिश दी। एक आरोपी कलीम को गिरफ्तार किया और बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले में दूसरा आरोपी इम्तियाज खान फरार है। दोनों पर पुलिस ने मानव तस्करी संबंधित धाराओं में दोनों पर केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार दोनों पर पहले से धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। मानव तस्करी को लेकर जांच टीम उनके रैकेट की तलाश में जुटी है।

भूखे बच्चों का पेट भरने की मजबूरी

पीड़िता की काउंसलिंग वन स्टॉपसेंटर पर की गई। उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी है। घर में रोजगार नहीं है और भूख की हालत में पेट भरने तक के पैसे नहीं थे। जब गोद से बच्चा छीनकर ले जाया गया तो उसकी ममता तड़प उठी। उसने पैसे लौटाकर बच्चा वापस मांगा तो आरोपियों ने उसे मना कर दिया। फिर पीड़िता ने पुलिस की मदद ली। पुलिस टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और बच्चे को मां के सुपुर्द किया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News