एमपी में मानसून की जबर्दस्त रफ़्तार, दो दिनों में ही 19 जिले कवर किए, जानिए अब कहां-कब पहुंचेगा | Monsoon covered 19 districts in MP in just two days

By
On:
Follow Us


प्रदेश में मानसून इस बार 16 जून को आया। इस दिन गुजरात और महाराष्ट्र के रास्ते आए मानसून ने प्रदेश के पश्चिमी इलाके के सीमावर्ती जिलों में प्रवेश किया। पहले दिन प्रदेश के चार जिलों बड़वानी, बुरहानपुर खरगोन और खंडवा में मानसून पहुंचा।

यह भी पढ़ें

शिलांग से यूपी के गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी! पुलिस की पूछताछ में मिला यह जवाब…

यह भी पढ़ें

जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी

मानसून ने दूसरे दिन यानि मंगलवार को प्रदेश के अन्य 15 जिलों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के दक्षिण-पश्चिम इलाके में यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां के अलीराजपुर, बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, देवास, धार, इंदौर, हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और झाबुआ जिलों में मानसून पहुंच चुका है। इस प्रकार 2 दिनों में कुल 19 जिलों में पहुंचा है।

मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा में झमाझम बरसात हुई। जिले के बिछुआ, जुन्नारदेव, नवेगांव में खासा पानी गिरा। 17 जून को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अब कहां कब पहुंचेगा मानसून

प्रदेश में जिस तेजी से मानसून आगे बढ़ रहा है उसे जल्द ही पूरे प्रदेश में छा जाने का अनुमान है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून
प्रदेश के पश्चिमी जिलों में आया और धीरे धीरे दक्षिणी हिस्से को भी कवर कर लिया। मौसम विभाग के मुताबिक, अब इसके प्रदेश के मध्यभाग में सक्रिय होने की संभावना है। राजधानी भोपाल में मानसून दो दिनों में पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे अंत में पहुंचेगा। करीब 6—7 दिन में पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News