एमपी में 16 जून को मानसून की धमाकेदार एंट्री, 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी | Monsoon Update monsoon arrival heavy rain alert monsoon will hit mp from 16 june mp weather today

By
—
On:
Follow Us


अभी मानसून मुंबई के पास अटका है, रविवार से आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मालवा के इंदौर धार, झाबुआ, आलीराजपुर और देवास के साथ राजगढ़, सागर छिंदवाड़ा में आंधी के साथ बारिश हुई। इसका कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आना है। शनिवार सुबह तक रतलाम में डेढ़ इंच, गुना में एक इंच, पचमढ़ी में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। भोपाल में दिनभर गर्मी और उमस से बेहाल रहे, शाम को तेज बौछारें पड़ीं।(mp weather today)

यह भी पढ़ें

तेज आंधी बारिश ने रोकी ट्रेन, बेरछा स्टेशन के पास पटरियों पर गिरा बड़ा पेड़

बंगाल की खाड़ी बना सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि पांच दिन में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम मराठवाड़ा की ओर बढ़ गया है। इससे अरब सागर से नमी आने लगी है। 15 जून से बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने की संभावना है। इससे मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में भी दो-तीन में मानसून की दस्तक हो सकती है। 16 जून से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। (mp weather today)

आज इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 24 घंटे में बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ में तेज हवा और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारों की संभावना जताई है। (mp weather today)

16 जून को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 16 जून 2025 को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, खंडवा और देवास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सीहोर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनके अलावा रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना और मैहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही शहडोल, उमरिया, पन्ना, कटनी, दमोह और नरसिंहपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News