दरअसल, सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संगठन के 100 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्व समाज के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर दी। पदाधिकारियों ने महापौर के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। उन्होंने साथ ही कहा कि नगर निगम के जिम्मेदार शहर की समस्याओं को छोड़कर नाम बदलने की राजनीति कर गौरवशाली राष्ट्र नायकों का अपमान कर रहे हैं। जबकि एयरपोर्ट तिराहा पहले से ही महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज के नाम से घोषित है। इनका बदलाव करना जनभावनाओं के खिलाफ है। करीब साढ़े चार घंटे के विरोध के बाद महापौर ने निर्णय वापस ले लिया है। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि एमआईसी की बैठक में नाम बदल कर महाराणा प्रताप के नाम से किया जाएगा।
घेराव की सूचना पर एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया, एएसपी शिवेश सिंह बघेल, सीएसपी डीपीएस चौहान समेत शहर के तीनों थाना के प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। रॉयल राजपूत संगठन, सर्व समाज और विप्र सेना की मांग पर महापौर से एसडीएम ने बात की। तब समझाइश पर विरोध खत्म हुआ। इस दौरान सर्किट हाउस में काफी समय तक जाम की स्थितियां बनी रहीं।











