एयरपोर्ट पर लगेंगे ‘मॉर्डन रडार सिस्टम’, ATC को हर फ्लाइट की मिलेगी सटीक जानकारी | ‘Modern radar system’ will be installed at Bhopal airport

By
—
On:
Follow Us


नैनो सेकंड तक की लोकेशन पर रखी जा सकेगी नजर

मैन पावर की कमी होने या मौसम खराब होने की स्थिति में भी अनेक फ्लाइट के पायलट से संवाद स्थापित करने में यह रडार सिस्टम सफल साबित हुआ है। चेकोस्लोवाकिया की मॉडर्न तकनीक वाले एमएसएसआर रडार से एक साथ दो या अधिक फ्लाइट की हर नैनो सेकंड तक की लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी।

इस नए सिस्टम की खास बात यह रहेगी कि एक साथ कई फ्लाइट्स के आने पर एटीसी से इनका कम्यूनिकेशन मिक्स नहीं होगा और हर फ्लाइट की सटीक जानकारी एटीएस को मिलती रहेगी। अभी जो सिस्टम लगा है, उसमें एक साथ ज्यादा लाइट के साथ संवाद में दिक्कत होती है।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर अब 10 रुपए में ‘चाय’ और 20 रुपए में मिलेगा ‘समोसा’

विमानों के बीच सुरक्षित दूरी

यह रडार राजा भोज एयरपोर्ट के चारों ओर कई किलोमीटर तक की सीमा में आवागमन करने वाली फ्लाइट्स पर नजर रख सकेगा। जब कई विमान एक-दूसरे के बहुत करीब होते हैं या एक ही दिशा में उड़ रहे होते हैं, तो उनसे होने वाली बातचीत का डाटा ओवरलैप हो सकता है। इस नए सिस्टम से यह भ्रम नहीं होगा। यानी अगर भोपाल एयरपोर्ट पर बेंगलुरू, गोवा, हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइट्स एक साथ आ-जा रही हैं, तो एटीएस को हर फ्लाइट की सटीक जानकारी मिलेगी। संवाद में किसी तरह की गफलत नहीं होगी।

मोनोपल्स सेकेंडरी सर्विलांस रडार सिस्टम से विमानों की सटीक जानकारियां एटीएस को मिलती हैं। केंद्र से इसकी मंजूरी मिल गई है। रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News