कांग्रेस के दिग्गज नेता ने नाराज होकर छोड़ी पार्टी, मनाने के लिए फोन कर रहे बड़े पदाधिकारी | Former Shivpuri MLA Virendra Raghuvanshi deleted the resignation letter sent to Jeetu Patwari

By
On:
Follow Us


शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने सुबह कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की और अपने एक्स हेंडल पर प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा त्यागपत्र भी पोस्ट कर दिया। इस पर कांग्रेस नेता एक्टिव हुए और उन्हें मनाने में जुट गए। शाम होते होते वीरेंद्र रघुवंशी भी नरम पड़े और सोशल मीडिया से अपना त्यागपत्र हटा दिया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक

शिवपुरी जिलाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र रघुवंशी तगड़े दावेदार थे

कांग्रेस में इन दिनों जिला अध्यक्ष चुनने की कवायद चल रही है और शिवपुरी जिलाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र रघुवंशी तगड़े दावेदार थे। हालांकि अंदरूनी खींचातानी के कारण गाइडलाइन का हवाला देते हुए उनका नाम जिला अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर कर दिया गया। इससे वे नाराज हो उठे और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया।

बाहर से आए नेताओं को 5 साल तक पद नहीं देने की गाइडलाइन

वीरेंद्र रघुवंशी 2023 के विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस में आए थे। इधर पार्टी ने बाहर से आए नेताओं को 5 साल तक पद नहीं देने की गाइडलाइन बनाई है जिसके कारण जिलाध्यक्ष की रेस से वे बाहर हो गए। खास बात यह है कि वीरेंद्र रघुवंशी इससे पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं पर बाद में वे बीजेपी में चले गए थे। बहरहाल, अब कांग्रेस उन्हें कैसे नवाजती है, यह आनेवाले कुछ दिनों में सामने आएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News