कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर जारी किया वीडियो | BJP state president VD Sharma released a video on the internal conflict of Congress

By
—
On:
Follow Us


लक्ष्मणसिंह को पार्टी से हटाने के निर्णय का दिग्विजय सिंह भले ही समर्थन कर रहे हों पर बीजेपी इस मुद्दे को यूं ही छोड़ने को तैयार नहीं। इस मामले में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को फिर घेरा। उन्होंने लक्ष्मणसिंह के जवाब का जिक्र करते हुए कहा कि “राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे”… यह लिखकर नहीं देने पर ही पार्टी से निष्कासन हुआ है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक परिवार की जागीर बन कर रह गई है। राहुल गांधी को PM प्रोजेक्ट करने के लिए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की ही बलि ले रही है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक
प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस संबंध में दो ट्वीट किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल लिखा-

कांग्रेस के भीतर कैसी अंतर्कलह चल रही है ये दिग्विजय सिंहजी के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंहजी के बयान से समझा जा सकता है। उनको पार्टी से सिर्फ इसलिए निष्कासित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने एक पत्र के जवाब में यह लिखकर नहीं दिया कि “राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे”!

एक अन्य ट्वीट में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा-

खुद कांग्रेसी बालकबुद्धि को प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं मानते,लेकिन एक परिवार के लिए समर्पित कांग्रेस राहुल गांधी को PM प्रोजेक्ट करने के लिए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की बलि देने से भी नहीं कतरा रही है।

कांग्रेस राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार की जागीर बन कर रह गई है।





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News