कार की चपेट में आये लड़के की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

By
On:
Follow Us


बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में सोमवार को कार की चपेट में आने से छह वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने दो घंटे तक बांसडीह- मनियर मार्ग को जाम कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बांसडीह-मनियर मार्ग पर सोमवार को पूर्वाह्न हालपुर के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आयुष (छह) नामक लड़के की मौत हो गई। इस घटना के बाद कार चालक भाग गया।

सूत्रों का कहना है कि लड़के के नाराज परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने बांसडीह-मनियर मार्ग को जाम कर किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में मृत बच्चे के पिता अंजनी साहनी की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News