केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

By
On:
Follow Us


नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सुझाव एवं मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से विकसित ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का शुभारंभ किया।
इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से आपदा, आपातकालीन स्थिति तथा जनसुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे नागरिकों के मोबाइल फोन पर त्वरित रूप से प्रेषित की जा सकेंगी।
इसी क्रम में आज देशभर में इस प्रणाली का सफल परीक्षण भी किया गया। परीक्षण के दौरान नागरिकों के मोबाइल फोन पर बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्रदर्शित हुआ। यह पहल भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं, गंभीर मौसम परिस्थितियों तथा अन्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित और प्रभावी सूचना प्रसारण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News