गढ़पहरा धाम में भरेगा मेला, रामभक्त हनुमान का होगा अभिषेक और विशेष श्रृंगार | Fair will be held in Gadhpara Dham, Ram devotee Hanuman will be anointed and special decoration will be done in Hanuman temples on the first Tuesday of Ashadh

By
—
On:
Follow Us


पांच नदियों के जल से होगा अभिषेक देव डूठाबली हनुमान को गंगा जमुना सरजू नर्मदा आदि के जल से एवं दूध दही शहद घी आदि से अभिषेक किया जाएगा । भगवान को सिंदूर अर्पण कर विभिन्न प्रकार के फल और फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। संतोष सोनी मारुति ने बताया कि रात्रि 8 बजे 1100 दीपों से महाआरती होगी। उसके बाद भगवान को विभिन्न प्रकार के फलों एवं दूध का महा भोग अर्पण किया जाएगा। वहीं राम मारुती धाम लहदरा नाका में भगवान केसरी, मां अंजनी देवी एवं 21 फुट के बड़े हनुमान की पूजा अर्चना की जाएगी। विभिन्न प्रकार के फलों दूध का भोग लगाया जाएगा। शाम को 1100 दीपों से महाआरती होगी।

बालाजी सरकार मंदिर में होगा भंडारा प्राचीन बालाजी सरकार मंदिर में पहले मंगलवार को सुबह अभिषेक होगा। सुबह 7 बजे चोला सेवा व श्रृंगार होगा। सुबह 8.30 बजे विशेष आरती होगी। मंदिर समिति के प्रकाश चंद साहू ने बताया कि सुबह 10 बजे हवन होगा। दोपहर 2 बजे से बालाजी सरकार के भक्तों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन होगा। दोपहर 3 संगीतमय सुंदरकांड होगा। रात्रि में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। हनुमान चालीसा, संकट मोचन एवं हनुमान जी के बीच मंत्रों से हवन किया जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News