गोविंदा की पत्नी सुनीता पहुंची काल भैरव मंदिर, वीडियो में पूजा करते देख चिढ़े लोग, मचा बवाल | Govinda wife Sunita Ahuja reach Kal Bhairav ​​temple people got angry to see her worship video

By
On:
Follow Us


सुनीता आहूजा को जानने वालों की मानें तो उनकी भगवान में गहरी आस्था है। वो खुद भी कई बार इसपर बात कर चुकी हैं। सुनीता का वास्तु शास्त्र पर भी गहरा यकीन रखती है और उनके घर का हर एक कोना वास्तु शास्त्र के हिसाब से ही डिजाइन है। सुनीता अकसर देशभर के अलग-अलग मंदिरों में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करने जाती दिखती रहती हैं। इसी तरह इस बार वो उज्जैन के काल भैरव मंदिर पहुंचीं, जहां से उनका वीडियो सामने आया है। सुनीता अपने 57वें जन्मदिन पर काल भैरव मंदिर पूजा करने पहुंची थीं। 15 जून को सुनीता ने अपना 57वां जन्मदिन पर काल भैरव मंदिर पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर वीडियो देख भड़के लोग

सुनीता आहूजा का ये वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। लेकिनस इसे सबसे पहले सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में हरे रंग का सूट पहने सुनीता मंदिर के कपाट के भीतर यानी गर्भगृह में बैठकर आराम से पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। वो भगवान की प्रतिमा के पास बैठकर हाथ जोड़कर मनन कर रही हैं। इस पर अब यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सुनीता को मिले वीआईपी ट्रीटमेंट पर यूजर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि, जहां उन्हें 3 सेकंड के लिए भगवान को देखने का समय नहीं दिया जाता, वहीं सेलिब्रिटी 3-3 घंटे मंदिर में बैठकर पूजा करते हैं।

यह भी पढ़ें- राजा मर्डर केस का लेटेस्ट वीडियो, ट्रेक पर सोनम-राजा के आगे चलते दिखे तीनों किलर्स

सुनीता आहूजा के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

सुनीता के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘पुजारी जी ने कितना पैसा खाया है, ऐसे सुकून से पूजा करने के नाम पर? भगवान के दर को भी इन्होंने मार्केटिंग का अड्डा बना डाला। जिसका जितना हैवी चढ़ावा, उतने अच्छे दर्शन।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘लोग 3 घंटे लाइन में खड़े होने के बाद सिर्फ तीन सेकंड भगवान के दर्सऩ कर पाते हैं। सिर्फ 3 सेकंड में ही उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया जाता है, लेकिन इनके नसीब देखें, गर्भगृह में आराम से बैठकर कितने अच्छे से पूजा कर रही हैं।’ एक और यूजर लिखा कि, ‘ऐसे दर्शन तो सेलेब्स को ही मिलते हैं।’ एक ने लिखा- ‘भगवान अमीरों और बड़े लोगों के हो गए हैं। आम लोगों को धक्का देकर दर्शन देते हैं।’



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News