छतरपुर में दो लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो लड़कियों को प्रसाद खाने के लिए मंदिर में बुलाने के बाद उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर गढ़ी मलहरा पुलिस थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई।
गढ़ी मलहरा थाने की अधिकारी रीता सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी और उसकी भाभी की बेटी अपनी भाभी के घर जा रही थीं, जब वे आरोपी भगवतशरण दुबे के घर के पास से गुज़रीं, जिसके घर में एक मंदिर है।

सिंह ने शिकायकर्ता के हवाले से बताया कि दुबे ने लड़कियों को कथित तौर पर प्रसाद लेने के लिए मंदिर के अंदर आने के लिए कहा तथा जब अंदर गईं तो उसने कथित तौर पर अनुचित टिप्पणियां कीं और उनका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज करके उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्र के उप-प्रभागीय पुलिस अधिकारी अमित मेश्राम ने बताया कि लड़कियों की काउंसलिंग करायी गई है। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्थिर पाया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News