इस वर्ष योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित ओलिंपिक स्टेडियम में प्रात: 6 से 7.50 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यदि मौसम प्रतिकूल हुआ या वर्षा हुई, तो कार्यक्रम ओलिंपिक स्टेडियम ग्राउंड के अंदर स्थित बैडमिंटन कोर्ट में संपन्न किया जाएगा। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने इस आयोजन में जिले के गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि, छात्र, स्वयंसेवी संस्थाएं, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, शासकीय सेवक एवं आमजन सभी की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
समय सारणी- शासन स्तर से निर्धारित कार्यक्रम की समय-सारणी के अनुसार प्रात: 6 बजे अतिथियों का आगमन व स्वागत होगा। प्रात: 6.02 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन, प्रात: 6.10 बजे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का उद्बोधन (भोपाल से सीधा प्रसारण), प्रात: 6.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन (विशाखापट्टनम से सीधा प्रसारण) किया जाएगा। जिसके बाद प्रात: 7 से 7.45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। प्रात: 7.50 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।
…..











