‘तुम अपने पति से तलाक ले लो मैं तुमसे शादी करूंगा’ फिर मैनेजर ने दिया धोखा… | MP NEWS Married Manager Marriage Promise with Female Coworker and made Physical Relations

By
—
On:
Follow Us


‘तुम अपने पति से तलाक ले लो मैं तुमसे शादी करूंगा’

37 साल की पीड़ित महिला का पति से विवाद चल रहा था और इसी कारण वो पति से अलग रहती थी और एक निजी संस्थान में काम करती थी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि संस्थान में ही पोलीपाथर निवासी सतीश केवट मैनेजर था। सतीश को जब इस बात का पता चला कि उसका पति से विवाद चल रहा है तो उसने हमदर्दी दिखाई और कहा कि यदि अपने पति से तलाक ले लोगी, तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। वो सतीश की बातों में आ गई और पति से तलाक का केस कोर्ट में दायर कर दिया।

यह भी पढ़ें

एक्सप्रेस-वे मनोहर धाकड़ अश्लील कांड में एक और बड़ा खुलासा…

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता के मुताबिक पति से तलाक का केस दायर करने के बाद सतीश केवट आए दिन उसके घर आता और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। कई बार अलग-अलग होटलों में भी ले गया। 24 मई को सतीश को फोन किया तो उसने कहा कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है इसलिए अभी बात नहीं कर पाएगा। इसके बाद उसने बातचीत बंद कर दी और अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News