तेज आंधी तूफान और बारिश का कहर, पेड़ गिरने और टीन शेड उड़ने से अंधेरे में डूबा शहर | Heavy storm and rain wreaked havoc, the city plunged into darkness as trees fell and tin sheds flew away

By
On:
Follow Us


गरज-चमक के साथ होगी हल्की बारिश

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि सागर में मानसून का प्रवेश 17 जून के बाद होगा। अभी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। रविवार को बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून ने अभी छत्तीसगढ़ को कवर किया है। 16 जून के बाद मानसून मप्र को कवर करेगा। उसके बाद सागर पहुंचेगा। सागर में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 21 जून है। 21 जून के पहले मानसून सागर को कवर कर लेगा।

आधा दर्जन पेड़ गिरे, घंटों तक बिजली रही गुल

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ टूटने व टीन शेड उड़ने की वजह से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे शहर में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। शनिचरी में टीन शेड उड़कर 11 केवी लाइन पर गिरने से पैनल पोल से अलग हो गया, जिसके कारण शनिचरी, शुक्रवारी, बजरिया, ग्वाली मोहल्ला, कृष्णगंज वार्ड व टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र बिजली गुल रही।
सदर में फीडर पर पेड़ गिरने से एचटी केबिल टूट गई थी, जिससे सदर क्षेत्र में बिजली कई घंटों तक नहीं आई। यहां शास्त्री चौक, बिरजू चौराहा, कैंट थाना, राजीव गांधी पार्क व झांसी रोड में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।
कलेक्ट्रेट फीडर में जीएडी काॅलोनी के पास विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से उपकेंद्र में लगे उपकरण खराब हो गए। कलेक्टर परिसर, पीलीकोठी, जीएडी कालोनी, गोपालगंज क्षेत्र के कुछ हिस्से प्रभावित हुए।
शास्त्री वार्ड में पेड़ गिरने से शास्त्रीवार्ड, अंबेडकर चौराहा, अप्सरा टाकीज, तुलसीनगर, मोमिनपुरा, भगवानगंज व रेल्वे स्टेशन के पास के लोग परेशान हुए। बिजली विभाग की टीमों ने पेड़ हटाए और टीन शेड को अलग किया। कई क्षेत्रों में शाम तक बिजली सप्लाई बंद रही।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News